Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan IAS Officers Property : राजस्थान में IAS अफसरों के पास है कितनी प्रॉपर्टी? सरकार ने 281 ब्यौरा किया सार्वजनिक

,

Rajasthan IAS Officers Property : राजस्थान में IAS अफसरों के पास है कितनी प्रॉपर्टी? सरकार ने 281 ब्यौरा किया सार्वजनिक

Rajasthan IAS Officers Property : राजस्थान में IAS अफसरों के पास है कितनी प्रॉपर्टी? सरकार ने 281 ब्यौरा किया सार्वजनिक

IAS Officers Declare Assets : राजस्थान में 20 साल से अधिक उम्र के आईएएस अधिकारियों में, अम्बरीश कुमार 20.62 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ टॉप पर बने हुए है। हालांकि, संपत्ति के मामले में प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल 11.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं, जबकि मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सूची में सबसे नीचे हैं।

राजस्थान 281 अधिकरियों की संपत्ति सार्वजनिक

केंद्र सरकार ने हाल ही में 31 दिसंबर, 2025 तक देश भर के आईएएस अधिकारियों की अचल संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया है, जिसमें राज्य के 281 अधिकारी शामिल हैं।

राज्य के शीर्ष 23 आईएएस अधिकारियों की अचल संपत्ति की वार्षिक रिटर्न की जांच की गई, जिससे पता चला कि मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष विकास सीताराम भाले को छोड़कर अधिकांश अधिकारियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। श्रीनिवास और भाले की संपत्ति का मूल्य लाखों में बताया गया है। हालांकि, अधिकांश अधिकारी अपनी संपत्ति से सालाना लाखों की कमाई कर रहे हैं।

किस अधिकारी के पास कितनी सम्पति IAS Officers Declare Assets

वी. श्रीनिवास (1989 बैच)
मुख्य सचिव, राजस्थान
संपत्ति: सिकंदराबाद में मकान, हैदराबाद में फ्लैट
खरीद लागत: 10.30 लाख (1991–92)
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
संपत्ति से वार्षिक आय: हैदराबाद फ्लैट से 4 लाख रुपए वार्षिक।
संयुक्त स्वामित्व : संपत्ति बेटी के नाम भी है

सुधांश पंत (1991 बैच)
केंद्रीय सचिव, राजस्थान
संपत्ति: नैनीताल (उत्तराखंड) में पैतृक मकान, जयपुर में प्लॉट, कृषि भूमि, गुरुग्राम में फ्लैट
खरीद मूल्य : 4.03 करोड़ IAS Officers Declare Assets
वर्तमान मूल्य : अंकित नहीं
वार्षिक आय : 31.60 लाख (किराए से)

शिखर अग्रवाल (1993 बैच)
अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान
संपत्ति: उदयपुर, जयपुर, अलवर में प्लॉट, फार्महाउस, होटल और रिसॉर्ट में 14 यूनिट्स
वर्तमान मूल्य: 11.56 करोड़ रुपए
वार्षिक आय: 88 लाख (होटल/रिसॉर्ट व दुकानों से)
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर

अखिल-अर्पणा अरोड़ा (1993 बैच)
अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थानIAS Officers Declare Assets
संपत्ति: जयपुर में प्लॉट, फ्लैट और मकान, गुरुग्राम में फ्लैट
वर्तमान मूल्य: दो सम्पत्तियों का मूल्य 1.44 करोड़, बाकी ‘डीएलसी दर।

वैभव गालरिया (प्रमुख सचिव, वित्त विभाग)
संपत्ति: जयपुर, भीलवाड़ा और पाली में मकान, फ्लैट व प्लॉट
वर्तमान मूल्य : 9.68 करोड़
वार्षिक आय : 32 लाख रुपए (दो फ्लैट से)

तन्मय कुमार (1993 बैच, केंद्रीय सचिव)
संपत्ति: जयपुर में प्लॉट, फ्लैट (₹5 लाख लागत, पत्नी के साथ संयुक्त)
खरीद मूल्य : 1.35 करोड़ रुपए
वार्षिक आय : 7.5 लाख