Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : होली से पहले इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा बढ़ाएगी टेंशन; देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

,

Kal Ka Mousam : होली से पहले इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा बढ़ाएगी टेंशन; देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : होली से पहले इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा बढ़ाएगी टेंशन; देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : कई राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। वहीँ होली से पहले कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का असर देखने को मिलने वाला है। वहीँ हरियाणा राजस्थान में पिछले 24 घंटों के मौसम में बदलाव देखने को मिला जिससे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कई शहरों में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। IMD के नए अपडेट के अनुसार कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है। चलिए जानते है कल यानि 1 मार्च को देशभर में मज़म कैसा रहने वाला है।

एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

वहीं केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और माहे के इलाकों में एक मार्च को बारिश के आसार हैं।

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक से 4 मार्च और असम, मेघालय में 2 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।Kal Ka Mousam

दिल्ली-एनसीआर में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की वापसी हो गई है। IMD के अनुसार, 1 से 3 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। होली में भी मौसम भंग नहीं करेगा। हालांकि इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

UP में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश ठंड का असर कम हो गया है और अब तेज गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

यूपी-दिल्ली के साथ-साथ बिहार में भी गर्मी का सितम सताने लगा है। दिन के साथ-साथ रात में आलम ये है कि पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। IMD ने अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तापमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी अच्छी-खासी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। फिर भी सामान्य तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन अब 4 मार्च होलिका दहन के दिन से पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। लेकिन IMD ने कोई बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल के कुछ इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 से 6 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan में 1 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक Rajasthan में ठंड का असर कम हो गया है और अब तेज गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur