Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम, सीकर-चूरू 34 पार पहुंचा तापमान, जानें पुरे हफ्ते का पूर्वानुमान

,

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम, सीकर-चूरू 34 पार पहुंचा तापमान, जानें पुरे हफ्ते का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम, सीकर-चूरू, 34 डिग्री तक जा सकता है तापमान, जानें पुरे हफ्ते का पूर्वानुमान

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में होली पर मौसम के तेवर में बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे की प्रदेश में सर्दी का दौर खत्म सा हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। बता दे की मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही गर्म हवाओं का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों की दिन में घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है. दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है, जिससे आने वाले समय में

पिछले 24 घंटों में मौसम

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटो के दौरान सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा.प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया.

राजस्थान के जिलों में तपमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सामान्य तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। बता दे की प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है.

अजमेर में 32.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 32.0 डिग्री,

अलवर में 32.6 डिग्री, जयपुर में 32.0 डिग्री,

पिलानी में 32.6 डिग्री, सीकर में 30.0 डिग्री,

कोटा में 33.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री,

बाड़मेर में 36.5 डिग्री, जैसलमेर में 32.4 डिग्री,

जोधपुर में 34.2 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री,

चूरू में 34.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.7 डिग्री,

नागौर में 33.2 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री,

जालौर में 33.4 डिग्री, सिरोही में 25.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.3 डिग्री,

करौली में 32.3 डिग्री, दौसा में 32.4 डिग्री और झुंझुनूं में 32.1,भरतपुर डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

इस सप्ताह कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन होली और धुलंडी के आस-पास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव यानी लू का दौर शुरू होने की आशंका है.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur