Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश

,

Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश

Kal Ka Mousam : उत्तर से पश्चिम तक इन राज्यों में अति भारी बारिश के आसार, देखें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में जहां गर्मी का असर बढ़ा हुआ था , वहीं कई इलाकों में बारिश ओलावर्ष्टि से अब राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल उत्तर भारत के कई इलाकों में बदलवाई देखने को मिल सकती है। चलिए जानते है देशभर में कल 23 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।

देश भर में मौसम प्रणाली:

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पूर्वोत्तर असम और अरुणाचल प्रदेश के आसपास भी 1.5 से 3.1 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है।

झारखंड से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए असम के पश्चिमी हिस्सों तक निचले स्तर पर एक ट्रफ बनी हुई है।

हरियाणा के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

उत्तरी पंजाब और आसपास 3.1 किमी ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि एक अन्य सिस्टम दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर स्थित है।

22 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जलकी से मध्यम बारिश हुई।

गुजरात के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।

तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान वीडियो: Weather Forecast: Rajasthan-Gujarat में मौसम साफ,लेकिन पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

शाम तक बारिश की गतिविधियां पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ जाएंगी।

अगले 2 दिनों में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur