Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश और ओलावर्ष्टि

,

Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां कहां होगी बारिश और ओलावर्ष्टि

Kal Ka Mousam : देश के 6 राज्यों फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

kal Ka Mousam 16 march 2026: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्री-मानसून मौसम गतिविधि का पहला दौर शरू हो गया है। हरियाणा राजस्थान में आज सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। वही कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि भी देखने को मिली है। बता दे की बारिश की ये गतिविधियां उत्तर राजस्थान में होगी और इसके बाद 15 मार्च 2026 को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बड़े हिस्सों में फैल सकती है।

अगले सप्ताह के दौरान ऐसी गतिविधियां और बढ़ेंगी, जबकि 20 से 23 मार्च के बीच इनकी तीव्रता और विस्तार ज्यादा देखने को मिल सकता है।

आंँधी, ओले और बिजली गिरने का खतरा

प्री-मानसून मौसम के दौरान कई बार धूलभरी आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि, बिजली गिरना और तेज हवाएं जैसी खतरनाक परिस्थितियां भी बन जाती हैं। इन गतिविधियों के बाद अक्सर हल्की बारिश होती है, जिससे धूल बैठ जाती है और मौसम में राहत मिलती है। हालांकि बिजली गिरना, ओलावृष्टि और तेज हवाएं नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। मौसम का पहला दौर अक्सर तीव्रता, फैलाव और अवधि के मामले में अचानक और भ्रामक साबित होता है।

राजस्थान के इन जिलों में बारिश

राजस्थान में गंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, महाजन, पदमपुर और चूरू जैसे क्षेत्रों में मौसम गतिविधि का ज्यादा असर हो सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में इसका प्रभाव कम रहने की संभावना है।

पंजाब हरियाणा के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब

पंजाब और हरियाणा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत जैसे शहरों में भी खराब मौसम की आशंका है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 मार्च की शाम और रात के समय आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। यह पहला दौर शायद केवल एक दिन चले, लेकिन 16 से 22 मार्च के बीच फिर से ज्यादा मजबूत गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे मार्च के दूसरे हिस्से में उत्तरी मैदानी इलाकों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश तो कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से राज्यभर में 16 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखनी चाहिए, क्योंकि कई जगहों पर तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

झारखंड में कल आंधी बारिश का अलर्ट

16 मार्च को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. कई स्थानों पर हवा की गति झोंकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने पश्चिमी झारखंड के कुछ इलाकों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की संभावना जतायी है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.