Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / आज 28 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन? जाने मेष से मीन का अपना राशिफल

, ,

आज 28 अप्रैल को कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन? जाने मेष से मीन का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज मंगलावर को इन राशियों में रहेगा उतार-चढ़ाव, जानें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2026 : आज मंगलवार का राशिफल जारी हो चूका है। बता दे की आज कई राशियों के लिए उतार चढ़ाव वाला दिन रहने वाला है।

आपके दिन का आंकलन ग्रहों नक्षत्रो की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति

मेष राशि में सूर्य, वृषभ राशि में शुक्र, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के होकर कन्या राशि में बैठे हैं।

राहु कुंभ राशि में तथा बुध, मंगल और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार का दिन ?

मेष आज का राशिफल : दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल न करें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने के लिए तुले हुए दिखेंगे।

वृष आज का राशिफल : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

मिथुन आज का राशिफल : कोर्ट-कचहरी में जाने या उसके साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा बरामद होने की आशा।

कर्क आज का राशिफल : बड़े लोग सहयोगी तथा सपोर्टिव रुख रखेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न सकेंगे।

सिंह आज का राशिफल : खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, आप आम तौर पर हर फ्रंट पर प्रभावी रहेंगे।

तुला आज का राशिफल : ध्यान रखें कि उलझनें-मुश्किलें आपकी समस्त प्लानिंग को न बिगाड़ दें, नुकसान का भी डर।

वृश्चिक आज का राशिफल : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।

धनु आज का राशिफल : सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मकर आज का राशिफल : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी तथा इफैक्टिव रखेगा।

कुंभ आज का राशिफल : सेहत में गड़बड़ी रहेगी, मन भी कुछ अशांत तथा डिस्टर्ब सा रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल रहेंगे।

मीन आज का राशिफल : कारोबार दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ कामयाबी मिलेगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur