Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : देशभर में कल बुधवार को कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां कहां होगी बारिश?

,

Kal Ka Mousam : देशभर में कल बुधवार को कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें बुधवार को कहां कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mousam 13 may 2026 : देशभर को एक बार फिर से भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। कल बुधवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। चलिए जानते है कल बुधवार को देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम कहां कहां होगी बारिश ?


देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर श्रीलंका तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर दिशा की ओर बढ़ गया है। आज 12 मई की सुबह 5:30 बजे यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित था।

इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों में इसके और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से लेकर दक्षिण लक्षद्वीप क्षेत्र तक फैली हुई है। यह दक्षिण तमिलनाडु से होकर गुजर रही है और समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बनी हुई है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला है। Kal Ka Mousam

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रही है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। Kal Ka Mousam

हरियाणा और उत्तर पंजाब में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिली।

पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रही। वहीं विदर्भ और गुजरात के कुछ इलाकों में भी लू चली।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam

पश्चिम राजस्थान में भीषण लू से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लू चलने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur