Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में उतर चढ़ाव जारी है। आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। वहीँ दोपहर में सूर्यदेवता के प्रकोप से राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी का असर कमजोर होता दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर के एरिया में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुआ। कल (शुक्रवार) दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ वहीँ दूसरी तरफ 6 शहरों का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

राजस्थान में तापमान

बाड़मेर के अलावा जोधपुर में तापमान 31, फलोदी में 31.4, जैसलमेर में 30.3, पाली में 30.1 और जालोर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सर्दी हो रही है धीरे धीरे कमजोर

प्रदेश में कल (शुक्रवार) सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे कम सर्दी बाड़मेर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में नयूनतम तापमान 17.2, फलोदी में 17, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4, जोधपुर में 16.5, जैसलमेर में 15.6, उदयपुर में 16, चित्तौड़गढ़ में 15.4 और भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।