Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान के हनुमानगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले; 43 पर पारा, जानिए-अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के हनुमानगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले; 43 पर पारा, जानिए-अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के हनुमानगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले; 43 पर पारा, जानिए-अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। बता दे कि राजस्थान में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार, मौसम साफ और गर्म रहेगा। वहीँ कल कई जिलों में तेज धुप तो कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि देखने को मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर

शुक्रवार (17 अप्रैल) को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश, आंधी-तूफान के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव आया। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट आई।

पिछले 24 घंटों में मौसम

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पिछले 24 घंटों में हनुमानगढ़, चुरू में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। इन जिलों में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

खेतों के अलावा मंडियों में खुले में रखी फसलों को भी भिगोया जाता था। हालांकि, चुरू मुख्यालय में और उसके आसपास आसमान साफ रहा, जिससे तेज धूप निकली। यह शुक्रवार को राज्य में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, दौसा, टोंक सहित कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।

हालांकि शाम को आसमान साफ रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 39.2 डिग्री, उदयपुर में 39.5 डिग्री और नागौर में 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur