Kal Ka Mousam : देश में आने वाले दो दिनों में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च को भी राजस्थान हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम के हालात बिगड़ने वाले है।
इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड तक तूफानी हवा चल सकती है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम अपडेट के अनुसार आपको भी दुविधा का सामना करना पड़।
वहीं पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है।
तो चलिए आपको बताते हैं देश के सभी राज्यों में कल 31 मार्च को मौसम का हाल क्या रहेगा। हम आपको सभी राज्यों में जिलावार मौसम का हाल भी बताएंगे…
देश भर में मौसम प्रणाली:
उत्तरी ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर 3.1 से 9.4 किमी ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।Kal Ka Mousam
उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी तक एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
बिहार से झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के ऊपर 5.8 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक देखी गई।
हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, दिल्ली और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आँधी चली।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
30 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पश्चिमी हिमालय में अगले 7-8 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में यह गतिविधियां 1 अप्रैल तक जारी रह सकती हैं।
30 और 31 मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा 31 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है।
31 मार्च और 2 अप्रैल को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक संभव है।
मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
30 मार्च को गुजरात में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक संभव है।
31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है।
