Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मोसम? जानें कहां कहां होगी बारिश?

,

Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मोसम? जानें कहां कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mousam : देशभर में कल कैसा रहेगा मोसम? जानें कहां कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mousam : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। कल यानी 4 अप्रैल शनिवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है।

आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

आइए देखें कल 4 अप्रैल शुक्रवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

देश भर में मौसम प्रणाली:

एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पूर्वी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है।

पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों पर भी चक्रवाती परिसंचरण बना है, जो 1.5 किमी तक फैला हुआ है।

एक ट्रफ पूर्वी बिहार से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होकर 0.9 किमी ऊंचाई पर गुजर रही है।

एक अन्य ट्रफ तमिलनाडु से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलीं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज हुई।

केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, गुजरात और पश्चिम व दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक शुरू होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और 3 से 5 अप्रैल के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

4 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि संभव है।

4 अप्रैल को पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और आंधी-तूफान हो सकता है।

केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।