Goverment Alert : आज सुबह तक़रीबन 11 बजे आपके फ़ोन भी अचानक अलर्ट की बीप बजी होगी।
बता दे की अगर ऐसा कुछ होता है तो इमरजेंसी का एक मैसेज फ्लैश होने लगा तो यह घबराने की बात नहीं है। बल्कि यह नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा की जा रही इमरजेंसी अलार्म की टेस्टिंग है।
जानिए क्या था इस अलर्ट का मतलब?
इस दौरान किसी को भी पेनिक होने की आवश्यकता नहीं है। आज सुबह 11 बजे के बाद से ही लगातार एक के बाद एक मोबाइल पर इस तरह के मैसेज आने लगे और इस मैसेज में भारत सरकार की स्वदेशी तकनीक की टेस्टिंग किए जाने के बारे में सूचना दी गई।
SMS के जरिये सुचना
इस मैसेज के बारे में एक दिन पहले ही लोगों को SMS के जरिए सूचना दी गई थी ताकि कोई भी पेनिक न हो और सरकार इसका सफल परीक्षण कर ले।
अधिकारियों की मानें तो इस इमरजेंसी मैसेज को एक साथ करोड़ों मोबाइल पर भेजा गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।
आपको बता दें कि इस पहल को दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर चला रहे हैं।
इसके लिए एक खास डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘SACHET’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने तैयार किया है।
मिलेगी बहुत सी चीजों की सटीक जानकारी
इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपदा के समय जब नेटवर्क पर बहुत ज्यादा दबाव होता है, तब भी यह अलर्ट बिना देरी के लोगों तक पहुंच जाता है।
इस सिस्टम का उपयोग भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस लीक, बाढ़ या किसी अन्य गंभीर आपात स्थिति में लोगों को पहले से सतर्क करने के लिए किया जाएगा।



