Rajasthan Sikar Rape Case: राजस्थान के सीकर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
22 साल की युवती से दुष्कर्म
जानकारी के लिए बता दे की सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी वाली 22 साल की युवती के साथ शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस में दी शिकायत के अनुसार
बता दे की आरोपी युवक पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए सीकर जिले में आई थी।
यहां रहने के दौरान ही उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई। आरोपी युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होना शुरू हुई।Sikar Rape Case
आरोपी युवक ने युवती को कहा कि वह उसे पसंद करता है, शादी करना चाहता है। ऐसे में युवती आरोपी युवक की बातों में आ गई। आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ युवती के साथ कई बार बलात्कार किया।
जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी टालमटोल करता रहा।
पहले शादीशुदा था युवक
युवती ने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला कि आरोपी युवक तो पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने ने इस बारे में युवक से बात की तो उसने युवती को कहा कि रेप के बारे में किसी को बताया तो बदनाम कर देगा।Sikar Rape Case
