LPG Price cylinder Hike: आज नए महीने की पहली सुबह LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी हो गई है। लगातार तीसरे महीने से सिलेंडर की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। जिसका असर देश के करोड़ों लोगों पर देखने को मिलेगा। बता दे की सरकार ने यह झटका होली के त्यौहार से ठीक पहले दिया है। जानकारी के लिए बता दे की LPG सिलेंडर का दाम 28-31 रुपये बढ़े हैं और 1 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के इंडेन LPG सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1740.50 रुपये थी।
आपके शहर में अब नई कीमतें (LPG Price cylinder Hike)
अधिक जानकारी के लिए बता दे की19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक सीमित है।
कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर अब 1875.50 रुपये हो गई है।
मुंबई में यह अब 1720.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1692 रुपये में मिल रहा था।
चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये की जगह बढ़ाकर 1929 रुपये कर दी गई है।
पिछले तीन महीने से लगातार बढ़ोतरी LPG Price cylinder Hike
अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले 3 महीनो से इस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जब इस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे पहले फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
दिसंबर 2025 में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। अभी इंडेन के घरेलू LPG सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये है।
इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये
मुंबई में 852.50 रुपये
चेन्नई में 868.50 रुपये
लखनऊ में 890.50 रुपये
अहमदाबाद में 860 रुपये
हैदराबाद में 905 रुपये
वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है।

