Archive notice This article was published on 31 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

india vs Pakistan U19 World Cup, Mohammad Shayan Injured: कल भारत पाकिस्तान के बिच एक दमदार मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दे कि दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए ये बड़ा मुकाबला होने जा रहा है।  वहीँ पाकिस्तान के लिए जितना भी जरूरी नहीं बल्कि अच्छी रन रेट के हिसाब से विनिंग कर ही अपनी जगह पक्की कर सकती है।  

 

3 टीमें पहले ही पहुंच चुकी है सेमीफाइनल में 

जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार को जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ शामिल हो गए. सेमीफाइनल की चौथी टीम कौन होगी, इसका जवाब भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले सुपर सिक्स के आखिरी मैच के विजेता के रूप में मिलेगा. भारत का समीकरण काफी सीधा है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत से यह पक्का हो जाएगा कि वे ग्रुप 2 से टॉप रैंक वाली टीम के तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे.india vs Pakistan 

पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी 

 पाकिस्तान की बात करें तो उसके लिए सिर्फ जीत से बात नहीं बनेगी. पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और अंकतालिका में भारतीय टीम को पीछे छोड़ना होगा. उसके बाद ही उसके लिए सेमीफाइनल की संभावना बनेगी.india vs Pakistan