T20 World Cup 2026 : भारत की टीम आज नए जज्बे के साथ उतने वाली है। वहीँ t20 के अंदर उन्होंने सबसे ज्यादा मैच लगातार जितने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया 16 मैच जीत पर थी। वहीँ भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत लगातार 17 जीत दर्ज कर ली है। वहीँ आज वो अठारवीं जीत के लिए नीदरलैंड के साथ भिड़ेगी। जिसका टॉस कुछ ही देर में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में होने वाला है। वहीँ आज भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते है।
आज 7 बजे शरू होगा मुकाबला
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सुपर-8 में जगह पक्की कर चुकी टीम इंडिया चौथी लगातार जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
आज हो सकते है 3 बदलाव
कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारतीय टीम अब तक तीनों मुकाबले जीत चुकी है। मिली जानकारी के लिए बता दे की ऑलराउंडर Hardik Pandya को सुपर-8 से पहले आराम दिया जा सकता है। लेकिन टॉस से पहले उन्हें मैदान में प्रेक्टिस करते हुए देखा जा रहा है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वहीं Jasprit Bumrah को भी विश्राम दिया जा सकता है। ऐसे में तेज गेंदबाज Arshdeep Singh और Mohammed Siraj की वापसी संभावित है। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को बरकरार रखा जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
भारतीय टीम स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।
