Hisar Indore Train : इंदौर-नई दिल्ली रेल सेवा का विस्तार हिसार तक कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आज हिसार स्टेशन से इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल भी थीं। ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होगी और शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
यह रहेगा ट्रेन का शेडूअल
वापसी की दिशा में, ट्रेन हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी। ट्रेन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज हिसार के लिए बहुत खुशी की बात है कि रेलवे ने बहुत अच्छा उपहार दिया है। यहां से आज से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन शुरू हो गई है। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के कई लोग भी व्यापार से जुड़े हुए हैं।
उज्जैन में महाकाली श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई लोग यहाँ से भी वहाँ के एक बहुत बड़े तीर्थ स्थल उज्जैन में महाकाली की पूजा करने जाते हैं, इसलिए उन सभी को बहुत सारी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने वालों के लिए भी यहां से हांसी, महम और सीधे दिल्ली जाने से समय की भी बचत होगी और लोगों का समय भी बचेगा।
मैं हमारे देश के प्रधानमंत्री और हमारे रेल मंत्री को यहां रेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछली बार मुझे आदमपुर से गोरखधाम रेल सेवा शुरू करने का अवसर मिला था। रणबीर सिंह ने कहा कि लगातार हिसार आज प्रगति के पथ पर है और जनता की जो मांग आती है, उसे हमारी वर्तमान सरकार पूरी करती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिसार में भी आईएमसी का निर्माण किया जा रहा है, जो एक बहुत बड़ा क्षेत्र है, जिसके कारण यहां औद्योगिक गतिविधियां होंगी। हवाई संपर्क के साथ-साथ रेलवे संपर्क में भी सुधार हुआ है। हमारे यहां सड़कों की स्थिति पहले से ही बहुत अच्छी है क्योंकि राज्य के सभी 23 जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हुए हैं। हिसार महानगर विकास प्राधिकरण का भी गठन किया गया है और आने वाले समय में हिसार में और अधिक विकास देखने को मिलेगा।
