Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / IPS Marriage : सात जन्मों के लिए आज एक दूजे के हो जायंगें IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, राजस्थान में लेंगें 7 फेरे

,

IPS Marriage : सात जन्मों के लिए आज एक दूजे के हो जायंगें IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, राजस्थान में लेंगें 7 फेरे

IPS Marriage : सात जन्मों के लिए आज एक दूजे के हो जायंगें IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, राजस्थान में लेंगें 7 फेरे

IPS KK Bishnoi and IPS Anshika Verma Marriage : राजस्थान मूल के आईपीएस अधिकारी के. के. बिश्नोई 29 मार्च को जोधपुर में बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा आज शादी करने वाले है। आज दोनों IPS अधिकारी 7 जन्मों के लिए एक दूजे के हो जायेंगें।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में बिश्नोई के पैतृक आवास पर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिससे परिवार और शुभचिंतकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।

शादी से पहले ख़ुशी का माहौल

गुरुवार की रात को हल्दी-संगीत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दूल्हे के. के. बिश्नोई को परिवार के सदस्यों द्वारा विधिवत हल्दी लगाई गई।

समारोह में बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए।

29 मार्च को आईपीएस अधिकारी के. के. बिश्नोई की बारात धोरीमन्ना से जोधपुर जाएगी, जहां वह आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ 7 फेरे लेकर अपने जीवन की नई शरुवात करेंगें।

वहीं 30 मार्च को शादी का रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। शादी की रस्में अभी चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश के इस प्रसिद्ध आईपीएस जोड़े की शादी की चर्चा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही है।

26 मार्च को के. के. बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने ‘सम्भल’ में सगाई कर ली, जिसमें दोनों ने जोरदार नृत्य किया।

के. के. बिश्नोई ने भी नृत्य करते हुए अपनी मंगेतर को गोद में लिया।

इस शादी को लेकर खुशी का माहौल है और हर कोई सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है।

2018 और 2020 बेच के अधिकारी

बिश्नोई कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका वर्मा 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी।

गोरखपुर में हुई थी मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय के. के. बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका वर्मा एक अंडर-ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी थीं। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई, जो अब शादी तक पहुंच गई है।