Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। भजनलाल सरकार ने प्रदेश के 17 आईपीएस अधिकारियों की मंगलवार देर रात ट्रांसफर की सूची जारी की है। इस सूची के तहत राजस्थान सरकार ने नागौर और भरतपुर सहित सात जिलों के एसपी बदल दिए हैं । इसके अलावा सरकार द्वारा एक आईपीओ आईपीएस को पोस्टिंग दी गई है और एक आईपीएस को ऑडिट चार्ज भी दिया गया है। मंगलवार आधी रात को राजस्थान सरकार ने नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीडवाना-कुचामन, भरतपुर, टोंक और दौसा जिले के एसपी के ट्रांसफर हेतु लेटर जारी किया है।
धर्मेंद्र सिंह चित्तौड़गढ़ के और सागर भीलवाड़ा के एसपी के रूप में संभालेंगे कार्यभार
राजस्थान प्रदेश में मंगलवार देर रात हुए बड़े प्रशासनिक फिर बदल के बाद अब ट्रांसफर हुए एसपी के नए स्थान पर पदभार संभालने हेतु लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार धर्मेंद्र सिंह को चित्तौड़गढ़ के एसपी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसपी सागर भीलवाड़ा जिला, एसपी ज्ञानचंद यादव डीडवाना-कुचामन जिला, एसपी राजेश कुमार मीणा भरतपुर जिला, पियूष दीक्षित दोसा जिला और रोशन मीणा टोंक जिले का कार्यभार संभालेंगे। सरकार द्वारा सीआईडी सीबी में आईजी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार महाराज को कोटा रेंज के आईजी के रूप में जिम्मेदारी दी है।





