Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Transfer : गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला और रेवाड़ी समेत कई इकाइयों में IPS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

,

Haryana Transfer : गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला और रेवाड़ी समेत कई इकाइयों में IPS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Transfer : गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला और रेवाड़ी समेत कई इकाइयों में IPS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Transfer News : हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 17 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकूला और रेवाड़ी सहित कई महत्वपूर्ण रेंज और इकाइयों में बदलाव किए गए हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चारू बाली को एडीजीपी भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। डॉ. मट्टा रवि किरण को एडीजीपी एसवी और ए. सी. बी. हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। हिसार रेंज के एडीजीपी केके राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी के रूप में तैनात किया गया है।

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, मुख्यालय पंचकूला के रूप में तैनात किया गया है, जबकि पंचकूला के पुलिस आयुक्त शिवस कबीराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

राकेश कुमार आर्य, आईजी एससीबी हरियाणा को आईजी क्राइम ब्रांच हरियाणा का प्रभार दिया गया है। आईजी एचएपी मधुबन ओम प्रकाश को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी के रूप में तैनात किया गया है। आईजी साउथ रेंज नाजनीन भसीन को आईजी एचएपी मधुबन के साथ-साथ आईजी आरटीसी भोंडसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एचएसएनबी के आईजीपी कुलदीप सिंह को हिसार रेंज का आईजीपी लगाया गया है। डी. आई. जी. एस. सी. बी. हमीद अख्तर को डी. आई. जी. एच. ए. पी. मधुबन भेजा गया है, जबकि सुरेंद्र पाल सिंह को डी. आई. जी. सी. आई. डी. हरियाणा नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र कुमार मीणा को डी. आई. जी. एच. एस. एन. सी. बी. सोनीपत के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईपीएस अधिकारी मनबीर सिंह को डी. आई. जी. एच. एस. एन. सी. बी., रोहतक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईपीएस सुरिंदर सिंह भौरिया को पंचकूला एसटीएफ का एसपी लगाया गया है। इसके अलावा कई एसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

अदिति सिंह को एसपी, एसवीएंडएसीबी, गुरुग्राम, सिद्धार्थ ढांडा को एसपी, राज्य अपराध शाखा, हरियाणा और पूजा डबला को एसपी, ईआरएसएस, पंचकूला के रूप में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा जारी सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur