israel Attacks Iran Impact: हर देश दुनिया को अपनी ताकत दिखने में लगा हुआ है। बता दे की दुनिया एक ऐसे मुहाने पर खड़ी है जहां सिर्फ गोले बारूद से ही बातें की जा रही है। इसमें सबसे बड़ा नुकशान आमजन का हो रहा है। बता दे की मिडिल ईस्ट, जो दुनिया की ऊर्जा का केंद्र है, अब एक भीषण युद्ध की आग में झुलस रहा है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब केवल सीमाई झड़प नहीं, बल्कि एक पूर्ण विकसित युद्ध का रूप ले चुका है। वही अमेरिका भी बार बार ईरान को चेतावनी दे रहा है। ऐसे में इन हमलों में उसका कितना योगदान है यह कहना मुश्किल है लेकिन एक बार फिर दुनिया में वर्ल्ड वार का डर सताने लग गया है।
तेहरान में हुए आज धमाके
अधिक जानकारी के लिए बता दे की तेहरान में हुए आज ताजे धमाकों ने न केवल ईरान की धरती को हिलाया है, बल्कि वैश्विक बाज़ारों में भी हड़कंप मचा दिया है। आपके लिए ये खबर बड़े काम की है क्योंकि ये युद्ध हो तो रहा आप से हजारों किलोमीटर दूर लेकिन इसका आंच आपकी रसोईघर तक आने वाला है।
इन चीजों पर पड़ेगा असर
- कच्चे तेल (Crude Oil) का उबाल: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लग सकती है आग
- सुरक्षित निवेश की दौड़ सोना-चांदी सबसे जयादा अच्छा विक्लप माना जा रहा है ऐसे में इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।
मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल आने की संभावना है।
3 युद्ध की खबरें शेयर बाजार के लिए किसी कयामत से कम नहीं होतीं। अनिश्चितता के कारण विदेशी और घरेलू निवेशक घबराकर बिकवाली शुरू कर देते हैं।
4. LPG और CNG: युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन टूटने से रसोई गैस और सीएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं।
5. एयर टरबाइन फ्यूल महंगा होने से हवाई टिकटों के दाम आसमान छू सकते हैं, जिससे यात्रा करना खर्चीला हो जाएगा।
