Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan New Project: राजस्थान के कई शहरों से जाम होगा गायब, 41 KM लंबा बायपास 370 करोड़ रूपए की लगात से होगा तैयार, काम हुआ शरू

, ,

Rajasthan New Project: राजस्थान के कई शहरों से जाम होगा गायब, 41 KM लंबा बायपास 370 करोड़ रूपए की लगात से होगा तैयार, काम हुआ शरू

Rajasthan New Project: राजस्थान के कई शहरों से जाम होगा गायब, 41 KM लंबा बायपास 370 करोड़ रूपए की लगात से होगा तैयार, काम हुआ शरू

Rajasthan New Baypaas Project Update: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की आने वाले दिनों में मांगरोल, बोहत और बारां शहर में बाइपास बनने जा रहे हैं। जिससे ट्रेफिक के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दे की सरकार रोड नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पिछले काफी से लगातार प्रयास कर रही है। बता दे की पिछली सरकार में भी यह प्रोजेक्ट मंजूर हुआ था लेकिन काम ही शुरू नहीं हो सका था।

नेशनल हाइवे-27 से सीधी होगी कनेक्टिविटी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह 41 किलोमीटर नया बाइपास बनने से जहां दोनों कस्बों व बारां शहर में यातायात का दबाव कम होगा वहीं नेशनल हाइवे-27 से सीधी कनेक्टिविटी होगी। बाइपास में आने वाली जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही लगभग पूरी हो गई है। 15 जून 2025 में इसके टैंडर हुए उसके बाद नवम्बर 2025 में इसका काम शुरू होना था जो नहीं हो सका है। इसकी कार्यकारी एजेंसी राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण कोटा इसका निर्माण करवाएगी। वर्ल्ड बैंक से फंडिंग होने से यह सड़क पीपीपी मोड पर बनेगी।

370 करोड़ होंगें खर्च

अधिक जानकारी के लिए बता दे की समसपुर से पहले माथना तिराहे से पहले नियाणा गांव में होते हुए नियाणा तिराहे पर मिलकर यह नेशनल हाइवे 27 से कनेक्ट होगा। इसके लिए सरकार ने 370 करोड़ की मंजूरी दी है। इसमें बाइपास रोड़ के निर्माण पर 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शेष राशि अवाप्त भूमि के मुआवजे व अन्य कार्यों पर खर्च होगी। बता दे की मांगरोल से पहले मालबमोरी से शुरू होकर बारां के निकट तक 41.20 किमी इसकी लंबाई होगी।

अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी

इसके निर्माण में आने वाली भूमि के अधिग्रहण की की कार्यवाही पूरी हो गई है। बता दे की इसके अलावा बारां के पहले निकलने वाले बाइपास की जमीन भी अधिग्रहित कर ली गई है व अधिकांश किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है।