Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Vande Bharat Train: अगले हफ्ते से दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर नई वंदे भारत ट्रेन, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों पर काम पूरा

, ,

Vande Bharat Train: अगले हफ्ते से दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर नई वंदे भारत ट्रेन, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों पर काम पूरा

Jammu-Srinagar Vande Bharat: अगले हफ्ते से दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर नई वंदे भारत ट्रेन, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों पर काम पूरा

Jammu-Srinagar Vande Bharat Train Update : अगर आप भी कश्मीर की वादियों का नजारा लेने की सोच रहे है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की कश्मीर घाटी को रेल मार्ग को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। एक के बाद एक नई सुविधाओं से जम्मू कश्मीर और देश की कनेक्टिवटी को बेहतर किया जा रहा है। बता दे की सीधे शेष भारत से जोड़ने के बाद अब जम्मू से श्रीनगर (Jammu-Srinagar Vande Bharat) तक सीधी ट्रेन चलाने की योजना भी परवान चढ़ने जा रही है। बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया है।

सुरक्षा कारणों के चलते इस प्रोजेक्ट में हुई देरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले साल इस परियोजना के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि सितंबर 2025 तक जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत शुरू हो जाएगी।जम्मू रेलवे स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य और सुरक्षा कारणों के चलते इसमें देरी हुई। पिछले साल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना (Jammu-Srinagar Vande Bharat) के शुरू होने के बाद से ही ट्रेन चलाने की बातें कहीं जा रही थी।

खत्म हुआ 5 महीने का इन्तजार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पांच महीने की देरी के बाद अगले सप्ताह ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। इससे यात्रियों और पर्यटन उद्योग को सुविधा मिलेगी। अंदरखाने तैयारियां पूरी हैं लेकिन रेलवे प्रशासन आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड के अंतिम आदेश का इंतजार कर रहा है।

जम्मू रेलवे मंडल के डीआरएम के अनुसार

जम्मू रेलवे मंडल के डीआरएम विवेक कुमार ने कहा, हम पूरी तरह तैयार हैं। जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत (Jammu-Srinagar Vande Bharat) चलाने की तैयारी लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक रेलवे बोर्ड से हमारे पास कोई फाइनल अप्रूवल नहीं आया है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।