Mandore Superfast Express Train : राजस्थान के साथ साथ दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान के पश्चिमी हिस्से को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन ‘मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ में कुछ अहम बदलाव किये गए है। जिससे यात्रियों को भी अब आधुनिक सुविधाएँ मिलने वाली है।
ट्रेन के रैक और संचालन व्यवस्था में बड़े बदलाव
अधिक जानकरी के लिए बता दे की रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन के रैक (Coaches) और संचालन व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। सबसे खास बात यह है कि अब यात्रियों को ट्रेन के भीतर ही गरमा-गरम खाने की सुविधा यानी पेंट्रीकार का लाभ मिल सकेगा।
नए नंबरों से होगी सचांलित
जोधपुर से: गाड़ी संख्या 22995 अब दिनांक 01.05.2026 से नए नंबर 22491 के रूप में संचालित होगी।
दिल्ली से: गाड़ी संख्या 22996 अब दिनांक 02.05.2026 से नए नंबर 22492 के रूप में संचालित होगी।
नोट – यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 1 मई के बाद के अपने आरक्षण की जांच नए नंबरों के आधार पर करें।
ट्रैन में यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएँ
जानकारी के लिए बता दे की पिछले कुछ समय से मंडोर एक्सप्रेस को पेंट्रीकार की मांग की जा रही थी। अब रेलवे ने इसे मंजूरी दे दी है। 1 मई 2026 से इस ट्रेन में एक स्थाई पेंट्रीकार (Petricar) जोड़ी जाएगी। इससे जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड और जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही गुणवत्तापूर्ण भोजन, नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे।
ट्रैन में होंगें अब 22 डिब्बे
ट्रेन को और अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाने के लिए इसके डिब्बों की संख्या और श्रेणी में बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे।
