Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में जन्मदिन से ठीक पहले 3 साल की बच्ची संग माता-पिता का सुसाइड, राजस्थान से लोटा था परिवार

, ,

हरियाणा में जन्मदिन से ठीक पहले 3 साल की बच्ची संग माता-पिता का सुसाइड, राजस्थान से लोटा था परिवार

हरियाणा में जन्मदिन से ठीक पहले 3 साल की बच्ची संग माता-पिता का सुसाइड, राजस्थान से लोटा था परिवार

Haryana news : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के लिए बता दे की बेटी के जन्मदीन से एक दिन पहले इस घटना ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी ने 3 साल की छोटी बेटी के साथ फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली।

सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची पंखे-हुक पर लटक रहे थे।

तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मरने से पहले पिता ने अपने जीजा को सुसाइड नोट भी लिखा था।

राजस्थान से अभी लोटा था परिवार

उधर, परिजनों ने बताया कि बेटी का आज जन्मदिन भी था। कुछ दिन पहले ही परिवार ने नई थार गाड़ी ली थी। इसके बाद परिवार राजस्थान में घूमने गया था। 2-3 पहले ही परिवार घर लौटा था।

रेलवे मेल सर्विस में काम करता था युवक

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था।

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।Haryana news

जीजा के नाम सुसाइड नोट लिखा

पिता ने अपने जीजा को मरने से पहले मैसेज भी भेजा। मैसेज में लिखा-

हम आज रात सुसाइड कर रहे हैं। किसी को नहीं पता सिर्फ आपको पता है। ये ऑटोमैटिक मैसेज लगाया था मैंने 5:30 का। प्लीज घर जाकर कि मम्मी को संभालो और चाबी बाहर वॉशबेसिन में पड़ी है। कॉल मत करना मम्मी अकेली होगी मर जाएगी। बहन सीमा को लेकरवहां जाओ प्लीज जल्दी।

घर जाकर देखा तो उड़े होश

जतिंद्र की बहन के ससुर बलबीर सिंह ने बताया कि जतिंद्र ने मेरे बेटे को मैसेज किया था। घटना के वक्त जतिंद्र और उसका परिवार पहली मंजिल पर अपने कमरे में था, जबकि उसकी मां नीचे अपने कमरे में मौजूद थी।

मैसेज मिलते ही बेटा घर पहुंच गया और अपनी सास से बातचीत की। इस दौरान डायल-112 की टीम भी मौके पर आ गई। दरवाजा खोलकर देखा तो दंपती और बेटी फंदे पर लटके थे।Haryana news

SHO बोले- सुसाइड नोट की जांच करा रहे

थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस उसकी जांच करा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur