Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Khatushyam temple : कल से 19 घंटे तक लगातार बंद रहेंगें खाटूश्याम मंदिर के पट, श्रद्धालुओं के दर्शन करने पर रोक; जानें फिर कब खुलेगा मंदिर

,

Khatushyam temple : कल से 19 घंटे तक लगातार बंद रहेंगें खाटूश्याम मंदिर के पट, श्रद्धालुओं के दर्शन करने पर रोक; जानें फिर कब खुलेगा मंदिर

Khatushyam temple : कल से 19 घंटे तक लगातार बंद रहेंगें खाटूश्याम मंदिर के पट, श्रद्धालुओं के दर्शन करने पर रोक; जानें फिर कब खुलेगा मंदिर

Khatushyam temple :राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर खाटूश्याम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की दूर दराज के लोग जो यहां दर्शन करने पहुँचते है उनके लिए ये जानकारी बड़ी अहम होने वाली है। बता दे की बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक प्रक्रिया के चलते मंदिर के पट अस्थाई रूप से बंद किए जा रहे हैं.

42 के पारा फिर भी दर्शन करने के लिए आ रहे है भक्त

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में गर्मी का कहर शरू हो चूका है। ऐसे सूरज की तपिश और भीषण गर्मी का दौर जारी है.

तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद बाबा खाटूश्याम के भक्तों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. Khatushyam temple

रविवार (वीकेंड) को अलसुबह से ही देशभर से आए श्याम भक्तों की काफी भीड़ देखि गई थी। इस भीषण गर्मी और तेज तपती धूप में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी.

कड़े पहरे और तपती सड़कों पर लोग नंगे पांव पदयात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंच रहे थे.

पसीने से लथपथ होने के बाद भी भक्तों के चेहरों पर थकान के बजाय सिर्फ अपने आराध्य की एक झलक पाने की आतुरता दिखाई दी.

भक्तों के लिए विशेष इंतजाम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बाबा खाटूश्याम के दरबार पहुंची भीड़ को देखते हुए कई तरह के पुख्ता इंतजाम कर रखें है, लेकिन अचानक दबाव इतना अधिक था कि पुलिस प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी को व्यवस्थाएं बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी,

, मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए कतारों में कूलर और पंखों के पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकिन ज्यादा भीड़ के सामने यह व्यवस्था कम पड़ती हुई जर आई।

कल से लगातार 19 घंटे तक बाबा श्याम मंदिर के पट बंद

इसी बीच, खाटू धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद जरूरी सूचना भी सामने आई है. बाबा श्याम के पट 19 मई (मंगलवार) की रात्रि 10:00 बजे से लेकर 20 मई (बुधवार) की शाम 5:00 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे.

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक प्रक्रिया के चलते मंदिर के पट अस्थाई रूप से बंद किए जा रहे हैं.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur