Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है।
ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में,बुध और राहु अभी भी कुंभ में बने हुए हैं।
सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि के हैं। ये दोनों, कुंभ में जो योग बना है और मीन में जो योग बना है, यह कुयोग है। कुंभ का जो कुयोग है, यह उतना घातक नहीं है, लेकिन मीन का जो कुयोग है, यह अभी घातक बना हुआ है।
मेष आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। आत्मविश्वास के दम पर आप कई काम आसानी से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। मेहनत का फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें।
वृष आज का राशिफल : आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर घरवालों से महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले पार्टनर की राय लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन आज का राशिफल : आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग का लाभ मिलेगा। टीमवर्क से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा और घर में मेहमानों का आगमन संभव है। हल्का सिर दर्द परेशान कर सकता है।
कर्क आज का राशिफल : आज आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, जिसे समझदारी से संभालें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह आज का राशिफल : आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। खानपान का ध्यान रखें।
कन्या आज का राशिफल : आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रयासों से सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला आज का राशिफल : आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर कदम उठाना जरूरी है। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल : आज का दिन साधारण रहेगा। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। अहंकार से बचें और विनम्रता बनाए रखें। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
धनु आज का राशिफल : आज आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विवादों से दूर रहें और शांति बनाए रखें। परिवार का सहयोग आपके लिए सहायक साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी परेशानी में माता-पिता की सलाह उपयोगी साबित होगी। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ आज का राशिफल : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में थोड़ी आर्थिक परेशानी आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। पुराने मामलों का समाधान मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। आंखों का ध्यान रखें।
मीन आज का राशिफल : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में ध्यान लगाने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
