Aaj ka rashifal 9 may 2026: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है
ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध मेष राशि में, वृषभ राशि में शुक्र, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र में हैं।
चंद्रमा के नक्षत्र में शनि के घर में बैठे हैं और यह चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र में होकर के जब शनि के घर में बैठे हैं चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल
मेष आज का राशिफल : किसी अफसर के सॉफ्ट तथा हमदर्दाना रुख के कारण आपको अपनी किसी सरकारी समस्या सुलझाने में मदद मिलेगी।
वृष आज का राशिफल : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में थोड़ी बहुत पेशकदमी होगी, नेक कामों में ध्यान, मान-सम्मान की प्राप्ति।
मिथुन आज का राशिफल : पेट में गड़बड़ी रहने का डर इसलिए बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, न तो सफर करें और न ही उधारी में फंसें।
कर्क आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आप आम तौर पर हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति कंसिडरेट रहेंगे।
सिंह आज का राशिफल : डरे-डरे तथा डावांडोल मन स्थिति के कारण आप किसी भी कोशिश को हाथ में लेने में घबराहट महसूस करेंगे।
कन्या आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत, इरादों में मजबूती, भागदौड़ करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम भी सिरे चढ़ेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला आज का राशिफल : किसी रुके पड़े जमीनी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल : आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।
धनु आज का राशिफल : व्हीकल्स की सेल-परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मकर आज का राशिफल : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, कोशिशें अच्छा रंग दिखाएंगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल रहेगा।
कुंभ आज का राशिफल : लिखत-पढ़त तथा लेन-देन के काम सचेत रहकर करें, क्योंकि सितारा नुकसान देने तथा उलझाए रखने वाला है।
मीन आज का राशिफल : सितारा आमदन वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी समस्या भी हल होगी, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी।




