Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Aaj Ka Rashifal : जानिए आज 31 मार्च को कैसा रहेगा आपका पूरा दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल.

, ,

Aaj Ka Rashifal : जानिए आज 31 मार्च को कैसा रहेगा आपका पूरा दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: आज शनिवार को मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026 Horoscope Today, : आज मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है।

बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में है। गुरु मिथुन राशि में है।

यह स्थिति चलती आ रही है कुछ दिनों से। इन दोनों के ग्रह स्थिति में कोई चेंजिंग नहीं हुआ है। चंद्रमा केतु के साथ हैं। बुध, मंगल का संयोग राहु के साथ होना और कई राशियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

चलिए जानते है आज 31 मार्च मंगलवार सभी राशियों का राशिफल

मेष आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष आज का राशिफल : आज आपके लिए स्थिरता बनाए रखना सबसे अहम रहेगा। काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। खर्चों को नियंत्रित रखना बेहतर होगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन आज का राशिफल : आज आपके लिए दिन नए अनुभव लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में आएगा। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लंबे समय बाद किसी खास से मुलाकात हो सकती है। बाहर का खाना न खाएं, सेहत का ख्याल रखें।

कर्क आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रुरत है। आज ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।Aaj Ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

कन्या आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लड़ाई-झगड़ो से दूरी बनाएं रखें। बिज़नेस करने वालों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में किसी खास के आने से खुशी का माहौल रहेगा। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

तुला आज का राशिफल : आज आपको अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। किसी भी बाहर वाले से अपनी पर्सनल बातें शेयर न करें। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज घर के बड़ो की किसी भी बात को न टालें। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, नींद पर भी ध्यान दें।

धनु आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों की मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। सेहत के लिहाज़ से भी दिन ठीक रहेगा।Aaj Ka Rashifal

मकर आज का राशिफल : आज आपको अपने काम में निरंतरता बनाए रखनी होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला दिखाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। तले भुने खाने से परहेज़ रखें नहीं तो पेट दर्द हो सकता है।

कुंभ आज का राशिफल : आज आपका दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार करने वालों को पसंद की डील मिल सकती है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। बच्चें कुछ नया सिखने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन आज का राशिफल : आज आप अपने मन की बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। नए व्यापारियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि पैदा हो सकती है। आज हल्का बुखार परेशान कर सकता है।