Aaj ka Rashifal 19 April 2026: आज रविवार का दिन कई राशियों के लिए सुबह रहने वाला है। आपके दिन का आकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है।
और आज ग्रहों की स्थितिसूर्य, शुक्र और चंद्रमा मेष राशि में हैं। सायं काल के बाद चंद्रमा वृषभ के हो जाएँगे।
अभी ये शुक्र के नक्षत्र में चल रहे हैं, वहीँ केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि में हैं।
जहाँ पर मंगल शनि के नक्षत्र में, शनि स्वयं के नक्षत्र में और नीच के बुध चल रहे हैं। चलिए जानते है मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज 19 अप्रैल का दिन
मेष आज का राशिफल : कारोबारी दशा बेहतर, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, आम हालात भी बेहतर बनेंगे, मगर दोपहर तक गले में खराबी का डर।
वृष आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक नुकसान वाला, खर्चों का जोर भी रहेगा, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी।
मिथुन आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक धन लाभ देने तथा कारोबारी प्रोग्रामों को संवारने वाला, मगर बाद में विपरीत हालात बन सकते हैं।
कर्क आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक कामयाबी देने, इज्जत-मान बढ़ाने तथा दुश्मनों को कमजोर रखने वाला, फिर बाद में अर्थ दशा बेहतर बनेगी।
सिंह आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपको कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, मगर पेट के प्रति अटैंटिव रहना सही रहेगा।
कन्या आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक पेट के लिए ढीला, मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
तुला आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक अर्थ दशा ठीक रखेगा, मान-सम्मान भी देगा, मगर बाद में प्रतिकूल हालात बनेंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक मन को अशांत तथा डावांडोल रखने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
धनु आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक बेहतर, इरादों में मजबूती मगर बाद में किसी न किसी कम्प्लीकेशन के साथ वास्ता रहेगा।
मकर आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक जायदादी कामों के लिए अच्छा, फिर बाद में कोई रुका पड़ा काम सुलझ सकता है।
कुंभ आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ रखेगा, फिर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
मीन आज का राशिफल: सितारा दोपहर तक कामकाजी काम संवारने वाला होगा, फिर बाद में आपका मनोबल तथा पैठ बढ़ेगी।\



