Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : जानें राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? जयपुर समेत 8 जिलों में बारिश-ओले गिरने से वापिस लोटी ठंढ

, ,

Rajasthan Weather Update : जानें राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? जयपुर समेत 8 जिलों में बारिश-ओले गिरने से वापिस लोटी ठंढ

Rajasthan Weather Update : जानें राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? जयपुर समेत 8 जिलों में बारिश-ओले गिरने से वापिस लोटी ठंढ

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जयपुर समेत कई शहरों में ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से कई शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई। वहीँ दूसरी तरफ आज सुबह अलवर सहित कई शहरों में कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने भविष्यवाणी की है कि राज्य में कल से मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश बीकानेर के नोखा क्षेत्र में 25 मिमी (1 इंच) दर्ज की गई बीकानेर में देर रात से शुक्रवार सुबह तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।

जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादल रहे और बारिश होने की उम्मीद है।Rajasthan Weather Update

राजस्थान में तापमान

अधिकतम तापमान अजमेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 27.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 31.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 28.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 29.6 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 28 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 28.9 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 24.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 24.9 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 7 दिन राजस्थान का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कल से राज्य में मौसम साफ रहेगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा तापमान भी बढ़ता जाएगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।