Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : हरियाणा, राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार तक कल कैसा रहेगा मौसम,जानें देशभर में 4 मार्च को कहां कहां होगी बारिश?

, ,

Kal Ka Mousam : हरियाणा, राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार तक कल कैसा रहेगा मौसम,जानें देशभर में 4 मार्च को कहां कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mousam : हरियाणा, राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार तक कल कैसा रहेगा मौसम,जानें देशभर में 4 मार्च को कहां कहां होगी बारिश?

Kal Ka Mousam 4 march 2026 : होली के मोके पर हरियाणा राजस्थान से लेकर देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में ये बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ उत्तर भारत में गर्मी फिर से चिंता बढ़ा सकती है क्योंकि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है जिससे गर्मी आपके पसीनें छुड़ाने वाली है। चलिए जानते है राजस्थान-हरियाणा से लेकर यूपी बिहार समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बता दे की कल यानी चार मार्च की रात से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। वहीं प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की होने की भी संभावना है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

IMD के ताजा अपडेट के कल शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह के समय ठंड का एहसास होगा। वहीं, दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीँ मौसम विभाग ने अभी तक बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। Kal Ka Mousam

यूपी में कल बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीँ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इस वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है वहीँ लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने साफ़ साफ़ बताया है कि कल 4 मार्च को बिहार में बारिश के बिलकुल भी आसार नहीं है, तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने के आसार नजर आ रहे है। 12 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ेगा। जिससे लोगों के पसीने छूटने वाले है।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में विशेषकर जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में होली के दिन यानी 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

IMD के नए अपडेट के अनुसार 4 मार्च को MP में मौसम सामान्य रहने वाला है। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर जिले शामिल हैं। वहीँ कल शाम से प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के नए अपडेट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर सबसे अधिक है.शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार , राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. वहीँ गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur