Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan New Project: राजस्थान में नए बनेगें 4-8 लेन एक्सप्रेसवे, इन जिलों में जमीन के रेट छुएंगे आसमान

, , ,

Rajasthan New Project: राजस्थान में नए बनेगें 4-8 लेन एक्सप्रेसवे, इन जिलों में जमीन के रेट छुएंगे आसमान

Rajasthan New Project: राजस्थान में नए बनेगें 4-8 लेन एक्सप्रेसवे, इन जिलों में जमीन के रेट छुएंगे आसमान

Rajasthan Govenment Project: राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के कई जिलों के प्रॉपर्टी सेक्टर में बूम आने वाला है। उसके पीछे प्रदेश में शरू होने वाले नए प्रोजेक्ट है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र और राज्य सरकार की इन परियोजनाओं में सड़क, राजमार्ग, शहरी विकास, पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र प्रमुख हैं. इनमें से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी परियोजनाओं पर ही 4,516 करोड़ से अधिक का खर्च है, जिससे राजस्थान के कई शहरों और जिलों की व्यापार के साथ साथ रोजगार में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलने वाला है।

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जयपुर से जुड़ेगा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 1,207 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 67 किमी लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जयपुर से जोड़ेगा. इसमें 6 इंटरचेंज, 11 वाहन अंडरपास, 18 छोटे VUP, 1 ROB और 6 माइनर ब्रिज शामिल हैं. प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि जयपुर के बाहरी इलाकों में रेजिडेंशियल और कमर्शियल जमीनों की कीमतों में भारी उछाल आएगा.

कृषि-आधारित जिलों (बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर) में नहरों और सड़कों के 1,600 करोड़ के विकास से ग्रामीण प्रॉपर्टी भी फायदे में आएगी.

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज-14 के तहत यह परियोजना औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी. पाली, बाड़मेर और जालोर जैसे जिलों में फैक्टरियां और गोदामों की मांग बढ़ेगी, जिससे औद्योगिक हब बनने की संभावना है.

महामंदिर से आखलिया चौराहा

महामंदिर से आखलिया चौराहा तक 1,243 करोड़ रुपये की यह परियोजना शहर की ट्रैफिक समस्या कम करेगी और शहरी प्रॉपर्टी वैल्यू बढ़ाएगी.

नया एलिवेटेड रोड

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक चौराड़िया पेट्रोल पंप के रास्ते 296 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड से शहर के बाहरी इलाकों का विस्तार तेज होगा.

मालबामोरी-मंगरोल-बारां नया रोड प्रोजेक्ट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मालबामोरी-मंगरोल-बारां राज्य राजमार्ग (322 करोड़), अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर का पैकेज-7 (6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे) और राज्य भर में विभिन्न एनएच का विस्तार, सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण.

प्रदेश में नए रिंग रोड

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर जैसे बड़े शहरों में एलिवेटेड और रिंग रोड से बाहरी इलाकों में निवेश आकर्षक हो जाएगा. पाली, बाड़मेर, जालोर में औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े 526 करोड़ के कार्य फैक्टरियों और गोदामों के लिए जमीन की डिमांड बढ़ाएंगे.