Gold Price Today: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,800 रुपये की गिरावट के साथ 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
वहीं, सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहेगा।
चांदी में 1% की गिरावट
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत 1,800 रुपये या लगभग 1% गिरकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (करों सहित) हो गई। इससे पहले शुक्रवार को यह 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
24 कैरेट सोना 300 रुपये गिरकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में यह 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
आज जयपुर में शुद्ध सोने (24 कैरेट) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. कल प्रति 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव ₹₹1,52,610 था, जो कि आज ₹₹1,52,600 रह गया है. विभिन्न कैरेट के सोने के आज के दामों में भी गिरावट देखी गई.
गिरावट का मुख्य कारण
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला।
इससे बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि इस खबर के बाद डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी आई। इससे कीमती धातुओं के दाम बढ़ गए।
वैश्विक बाजारों पर दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। हाजिर चांदी 2.09 प्रतिशत गिरकर 74.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 25.92 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।



