Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Roadways : हरियाणा में होली पर ड्राइवरों-कंडक्टरों की छुट्टी कैंसिल, रोडवेज विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, सफर होगा आसान

, ,

Haryana Roadways : हरियाणा में होली पर ड्राइवरों-कंडक्टरों की छुट्टी कैंसिल, रोडवेज विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, सफर होगा आसान

Haryana Roadways : हरियाणा में होली पर ड्राइवरों-कंडक्टरों की छुट्टी कैंसिल, रोडवेज विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, सफर होगा आसान

Haryana Roadways Time Table : आमजन को होली पर राहत देने के लिए रोडवेज विभाग ने हरियाणा में अहम कदम उठाया है। बता दे की फरीदाबाद जिले में हरियाणा रोडवेज विभाग ने राजा नाहर सिंह बस अड्डा बल्लभगढ़ से होली को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। विभाग ने कंडक्टर व ड्राइवरों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। इस फैंसले के बाद दूर दराज के लोग और श्रमिक अब समय पर अपने घर पहुंच पायेंगें।

हरियाणा रोडवेज विभाग जीएम फरीदाबाद ने दी ये जानकारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा रोडवेज विभाग जीएम फरीदाबाद शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली को देखते हुए लंबे रूट पर चलने वाली बसों को रोका जाएगा। ये वो रूट है जंहा पर जाने वाले सवारियों की संख्या कम होती है। ऐसे में उन बसों को दूसरे राज्यों की लगती सीमा वाले क्षेत्रों के रूट पर चलाया जाएगा।

दूर दराज के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे की फरीदाबाद में छोटी-बड़ी 30 हजार फैक्ट्री व वर्कशाप चल रही है। जिनमें अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, भरतपुर, अलवर, नूहं, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत जिले लाखों लोग काम करते है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आकर भी श्रमिक यहां पर रहते है। होली के त्यौहार को लेकर सभी अपने घरों को जाते है। ऐसे में यंहा से जाने वालों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।Haryana Roadways Time Table

लंबे रूटों पर चलेगी बसें

अधिक जानकारी के लिए बता दे की लोगों के सफर और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन लंबे रूटों पर बसे चल रही है, लेकिन वहां पर जाने वाले लोगों की संख्या काफी कम होती है, इसलिए उन रूटों की बसों को बंद करके दूसरे रूटों पर चलाया जाएगा। सभी बसे सुचारू रूप से चलती रहे, इसलिए कोई भी कर्मचारी छुट्‌टी पर नहीं जाएगा।