Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म, हिसार की रात ठंडी; कल से हल्की बारिश के आसार

,

Haryana Weather Update : हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म, हिसार की रात ठंडी; कल से हल्की बारिश के आसार

Haryana Weather Update : हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म, हिसार की रात ठंडी; कल से हल्की बारिश के आसार

Haryana Weather Update : हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। राज्य के तीन जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल और चरखी दादरी में क्रमशः 35.6 डिग्री सेल्सियस और 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम और भिवानी में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

हिसार और पानीपत में रात का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च तक राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

कल कुछ इलाकों में बारिस के आसार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।मौसम विभाग के 10 मार्च के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में लगभग 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यह सामान्य से लगभग 5.6 डिग्री अधिक था, जिसके कारण सुबह भी हल्की गर्मी हुई। Haryana Weather Update

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेवात और करनाल में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 19.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 21.1 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रात के दौरान तापमान में वृद्धि से स्पष्ट है।

आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डोगर के अनुसार, हरियाणा में मौसम 12 मार्च तक आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 मार्च तक कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।Haryana Weather Update

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जबकि रात का तापमान अधिक रहने की संभावना है।