Rajasthan Holi Holidays: होली का त्यौहार आ रहा है ऐसे में देशभर में कर्मचारियों के साथ साथ बच्चों की भी इस पावन पर्व पर उत्सकता बढ़ गई है। बता दे की होली का त्योहार नजदीक आते ही हर तरफ माहौल रंगीन होता जा रहा है। ऐसे में होली पर आपको लम्बी छुट्टियां मिल जाये तो सोने पर सुहागा बन सकता है. बता दे की राजस्थान में भाजपा सरकार के आधिकारिक कैलेंडर ( Rajasthan Holi Holiday) के अनुसार, इस बार प्रदेशवासियों को एक लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है, जिससे त्योहार की खुशियां दोगुनी हो सकती है और आप अपने परिवार के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते है।
लगातार 4 दिन की छुट्टी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों के लिए 28 फरवरी से 3 मार्च तक का अवकाश मिल सकता है। जिससे उनका होली त्यौहार इस बार स्पेशल हो सकता है। चलिए जानते है छुट्टियां का पूरा विवरण( Rajasthan Holi Holiday)
- 28 फरवरी (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश.
- 01 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
- 02 मार्च (सोमवार)- राज्य सरकार द्वारा होलिका दहन का आधिकारिक अवकाश घोषित.
- 03 मार्च (मंगलवार)- धुलंडी (रंगों की होली) का सार्वजनिक अवकाश.
इस तरह शनिवार से लेकर मंगलवार तक लगातार 4 दिनों तक सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल बंद रहेंगे.
छुट्टियों को सरकर ने जारी किया नया क्लेंडर
जानकारी के लिए बता दे की अक्सर त्योहारों की तिथियों को लेकर पंचांग और कैलेंडर ( Rajasthan Holi Holiday) में अंतर के कारण आप छुट्टियों को अच्छे से देख नहीं सकते. इस बार भी पड़ोसी भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग तिथियों पर अवकाश होने से राजस्थान के लोग असमंजस में थे.
बता दे की राजस्थान सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भारत सरकार के आधिकारिक कैलेंडर और स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए ही 2 और 3 मार्च का अवकाश तय किया गया ( Rajasthan Holi Holiday) है. अब किसी भी तरह के भ्रम की गुंजाइश नहीं है.
