Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / दिल्ली में AC से लगी भीषण आग, 09 जिंदा जले!

, ,

दिल्ली में AC से लगी भीषण आग, 09 जिंदा जले!

दिल्ली में AC से लगी भीषण आग, 09 जिंदा जले!

AC blast In Delhi : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह एसी (AC) में ब्लास्ट बताई जा रही है, जिसके बाद लपटें पूरे भवन में फैल गईं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं,

जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।


फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur