Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की देर रात प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी हुई लिस्ट के अनुसार भजनलाल सरकार ने 21 IPS अफसरों को इधर से उधर किया है। इस फेरबदल में जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं. एसओजी के आईजी शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.
कई अहम बदलाव
- जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.
- जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी लगाया गया है.
- सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी सीबी से आईजी जोधपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.
- ओम प्रकाश द्वितीय को पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज नियुक्त किया गया है.
- बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा को आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है.
- अजय पाल लांबा को आईजी एससीआरबी से आईजी एसओजी जयपुर लगाया गया है.
अधिकांश अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किया गया है.
