rajasthan Holiday Destinations: अगर आप भी मार्च महीने में घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको बता दे कि राजस्थान के लिए आप फैमली प्लान बना सकते है। जो आपकी छुट्टियों को और अधिक लाजवाब बना देगी। बता दे कि वैसे तो राजस्थान में मार्च महीने में मौसम बदल जायगा लेकिन कई ऐसी जगह है जहां आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है।
झीलों की नगरी उदयपुर
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि झीलों की नगरी उदयपुर आपके लिए सबसे खूबसूरत जगह है.अरावली की पहाड़ियों के बीच बसी झीलें इसे दुनिया के सबसे रोमांटिक और सुंदर शहरों में से एक बनाती हैं.यहां आप पिछोला झील में बोटिंग कर सकते हैं और सिटी पैलेस की भव्यता को निहार सकते हैं .rajasthan Holiday Destinations
जयपुर
बता दे कि राजधानी जयपुर अपनी विरासत और आधुनिकता का बेहतरीन नमूना है.यहां पर आप हवा महल, पहाड़ी पर स्थित आमेर किला और जंतर-मंतर घूम सकते हैं.साथ ही यहां के बाजारों में राजस्थानी हस्तशिल्प और लजीज खाने का आनंद ले सकते हैं.
मेहरानगढ़ किला, आलीशान उम्मेद भवन पैलेस
जानकारी के लिए बता दे कि नीले रंग के घरों से सजा यह शहर आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा. ऊंचाई से देखने पर पूरा शहर नीला दिखाई देता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए जन्नत है.यहां पर आप मेहरानगढ़ किला, आलीशान उम्मेद भवन पैलेस और शांत मंडोर गार्डन को देख सकते हैं.
जैसलमेर
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि रेगिस्तान के बीच बसे इस शहर की चमक सोने जैसी है.यहां की इमारतें पीले बलुआ पत्थर से बनी हैं.ऊंट की सवारी और मरुस्थल में टेंट का अनुभव बच्चों को बेहद पसंद आता है.यहां पर आप सोनार किला (जैसलमेर फोर्ट), खूबसूरत हवेलियां और सैम के धोरों पर सैंड ड्यून्स सफारी कर सकते हैं.rajasthan Holiday Destinations
पुष्कर
धार्मिक और आध्यात्मिक शांति के लिए पुष्कर घूमना आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है.अजमेर के पास स्थित यह शहर अपनी शांति और विदेशी पर्यटकों की भी पसंदीदा जगहों में से एक है.आप शाम को झील के घाट पर होने वाली आरती अद्भुत में शामिल हो सकते हैं.
