Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, देखें पूरी लिस्ट

,

Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Cabinet Meeting Decision: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगात मिली है। वहीँ जयपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णंय लिया गया है जिसका लाभ लोगों को सीधा सीधा मिलने वाला है। चलिए विस्तार से जानते है आज की बैठक में हुए

बैठक में ये मंत्री थे मौजूद

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया को निर्णयों की जानकारी दी. कैबिनेट द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों को जल्द ही विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा.

बैठक में लिए गए अहम निर्णंय

  • पंचायत राज और स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़ा है. अब दो से अधिक संतान वाले भी चुनाव लड़ सकेंगे.
  • पंचायत राज अधिनियम की धारा 19 और नगरपालिका अधिनियम की धारा 24 में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.
  • जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास प्रभावी रहे हैं, इसलिए पूर्व में लागू दो से अधिक संतान संबंधी अयोग्यता प्रावधान को हटाया जा रहा है.
  • कैबिनेट ने अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय खोलने के प्रारूप को भी स्वीकृति दी है.Rajasthan Cabinet Meeting
  • राजस्व अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए ‘राजस्व आसूचना अपराध निदेशालय’ के गठन को मंजूरी दी गई है.
  • धोखाधड़ी, शेयर बाजार की अनियमितताओं, फर्जी नौकरी गिरोह, पंजीयन में फर्जीवाड़ा और टैक्स चोरी जैसे मामलों पर निगरानी रखेगा. त्वरित कार्रवाई के लिए 107 नए पद सृजित किए गए हैं.
  • उदयपुर की आयरन ओर खदान में खनन गतिविधियों को गति देने का निर्णय भी लिया गया है. एक निजी कंपनी लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
  • इसके अलावा एयरपोर्ट के पास मंडपम निर्माण परियोजना को मंजूरी दी गई है. प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5815 करोड़ रुपये होगी, जबकि सरकार को 5825 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है.
  • उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि राजस्थान को ‘क्लस्टर लैंड रेडी स्टेट’ के रूप में विकसित किया जा सके. Rajasthan Cabinet Meeting