Train Cancelled : अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है।
अगर आप आने वाले कुछ दिनों में बिहार के रास्ते जा रहे हैं या वहां से आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।
दानापुर मंडल में रेल संपर्क में सुधार के लिए काम चल रहा है। जिसके तहत न्यूरा-जटडुमारी रेलवे लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम शुरू किया जाएगा।
18 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच काम होगा, जिस वजह से इस रूट पर कई ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, आइए जानते हैं कि इसमें कौन सी ट्रेनें शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की 18 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच नहीं चलेंगी, इसलिए अगर आप इन तारीखों के बीच पटना, आरा, बक्सर, सासाराम और डीडीयू सेक्शन की ओर यात्रा करने जा रहे हैं, तो विवरण को ध्यान से पढ़ें।
पटना-सासाराम पैसेंजर (53211) 25 अप्रैल को रद्द रहेगी.सासाराम-पटना पैसेंजर (53212) 26 अप्रैल को रद्द रहेगी.
पटना-डीडीयू पैसेंजर (63225) 26 अप्रैल को रद्द रहेगी.
पटना-आरा पैसेंजर (63213) 26 अप्रैल को रद्द रहेगी.
डीडीयू-बक्सर पैसेंजर (63240) भी 26 अप्रैल को नहीं चलेगी.
पटना-डीडीयू मेमू एक्सप्रेस (13209) भी 26 अप्रैल को रद्द की गई है.
डीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस (13210) भी 26 अप्रैल को रदंद रहेगी.
इन ट्रेनों के रद्द रहने से में दैनिक यात्रियों को विशेष परेशानी हो सकती है।



