Rajasthan Train Cancelled : यदि आप मई के महीने में जोधपुर, जैसलमेर या बाड़मेर से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन कार्यक्रम की जांच जरूर करें। जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में महत्वपूर्ण तकनीकी (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य होने जा रहा है, जिसका जोधपुर मंडल के यात्री यातायात पर सीधा और बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसके कारण जोधपुर को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।
जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर सबसे अधिक प्रभावित
जोधपुर के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि कनकपुरा में चल रहे तकनीकी काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक के कारण जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर से आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित होंगी।
जोधपुर-भोपाल 14 मई तक रूट प्रभावित
इस ब्लॉक का सबसे बड़ा प्रभाव जोधपुर और भोपाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन नं. 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) अपने मूल स्टेशन भोपाल से 3,4,5,8,12,13 और 14 मई 2026 को पूरी तरह से रद्द रहेगी।
इसी तरह वापसी की दिशा में ट्रेन नं. 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) भी जोधपुर से 2,3,4,7,11,12 और 13 मई 2026 को नहीं चलेगी। इन दोनों ट्रेनों की कुल 7-7 यात्राएं रद्द कर दी गई हैं।
- जैसलमेर-जयपुर ट्रेन अब फुलेरा तक चलेगी
जैसलमेर से जयपुर जाने के लिए ट्रेन का उपयोग करने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में उतरना होगा। रेलवे के अनुसार, जैसलमेर-जयपुर ट्रेन (12467) 4 से 6 मई, 9 और 10 मई और 12 से 15 मई 2026 तक जयपुर तक नहीं चलेगी। ट्रेन जैसलमेर से रवाना होगी और फुलेरा स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह, वापसी की दिशा में, जयपुर-जैसलमेर ट्रेन (12468) भी उसी तारीख को जयपुर के बजाय फुलेरा स्टेशन से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगी।
