RAS 2024 topper Dinesh Bishnoi : बता दे कि राजस्थान में आज एक युवा ने साबित कर दिया है कि सुविधा का आभाव भी व्यक्ति को सफलता कि सीढ़ी पर चढ़ने के लिए रोक नहीं सकता।
बता दे कि राजस्थान में आज लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित ‘राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024’ (RAS 2024) का अंतिम परिणाम जारी कर सबको चौंका दिया।
जानिए कौन है बाड़मेर का दिनेश बिश्नोई?
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस बार थार के रेगिस्तान से सफलता की ऐसी आंधी उठी जिसने पूरे प्रदेश को अपनी चमक से चकित कर दिया है।
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना तहसील के एक छोटे से गांव भलीसर के रहने वाले दिनेश बिश्नोई ने आरएएस 2024 की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान (Rank 1) प्राप्त किया है।
दिनेश बिश्नोई की सफलता की कहानी अपने आप में एक अलग ही मिशाल बन गई है। गांव में तमाम चुनौतियों के बावजूद दिनेश ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन को ढाल बनाया और अपनी मेहनत से ऐसी मिशाल लिखी जो आने वाले समय में युवाओं को प्रेणना देगी।
जैसे ही आरपीएससी की वेबसाइट पर दिनेश का नाम सबसे ऊपर चमका, भलीसर गांव में उत्सव जैसा माहौल हो गया।
दिनेश ने साबित किया कि कोचिंग हब और बड़े शहरों की चकाचौंध से दूर रहकर भी अगर ईमानदारी से तैयारी की जाए, तो राज्य की सर्वोच्च सेवा में टॉप किया जा सकता है।
आयोग द्वारा जारी टॉप-20 की सूची में इस बार भी मारवाड़ के अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
दिनेश बिश्नोई की प्रथम रैंक ने बाड़मेर को ‘एजुकेशन हब’ के रूप में नई पहचान दी है।
इस बार आयोग भी मुस्तैद
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आयोग ने इस बार परिणाम जारी करने में गजब की फुर्ती दिखाई है।
1 दिसंबर 2025 से शुरू हुए साक्षात्कार का अंतिम चरण 17 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ और उसके ठीक अगले दिन यानी शनिवार को फाइनल मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
कुल 1096 पदों (राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद) के विरुद्ध 2,391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया गया है।



