Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather : राजस्थान में 41 पार पहुंचा पारा, तेज धुप से छूटा पसीना, ​बीकानेर, चुरू और हनुमानगढ़ में बादल

, ,

Rajasthan Weather : राजस्थान में 41 पार पहुंचा पारा, तेज धुप से छूटा पसीना, ​बीकानेर, चुरू और हनुमानगढ़ में बादल

Rajasthan Weather : राजस्थान में 41 पार पहुंचा पारा, सुबह सुबह कई जिलों में तेज धुप से छूटा पसीना, ​बीकानेर, चुरू और हनुमानगढ़ में बादल

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अब धीरे धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिले अब गर्मी के चपेट में आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में अगले 4-5 दिनों के लिए आसमान साफ और तेज गर्मी की भविष्यवाणी की है।

41 पार पंहुचा पारा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सोमवार को राज्य में मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे।

यह राज्य में दर्ज किया गया इस मौसम का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मार्च में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीकानेर संभाग में छाए बादल

दिनभर की धूप और गर्मी के बाद बीकानेर संभाग के क्षेत्र में देर शाम मौसम बदल गया है। बीकानेर, चुरू और हनुमानगढ़ में आसमान में बादल रहे और कई स्थानों पर धूल भरी रही।

सोमवार को चित्तौड़गढ़ में मौसम का सबसे गर्म दिन भी रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और चुरू की तुलना में अधिक गर्म था।

इन शहरों के अलावा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अन्य शहरों में भी सुबह से तेज धूप के कारण लू की स्थिति रही।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले 4-5 दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

जयपुर, अजमेर, भरतपुर और उदयपुर संभागों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur