Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश और ओलावर्ष्टि से अब लोगों को सुबह सुबह ठंढ का एहसास होने लग गया है। बता दे की प्रदेश में में बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बदलते मौसम ने राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सबसे कम तापमान रोहतक में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटों में 11 जिलों के लिए अलर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है।
उत्तर और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
क्षेत्र के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।
10 मई से फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि 7 मई से 10 मई तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
इस दौरान, हवाओं और उत्तर-पश्चिमी हवाओं में बदलाव के कारण दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में कमी होने की संभावना है।
हालांकि, 10 मई की रात के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जिसके कारण मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है।
किसानों को दी सलाह
मौसम में बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष निर्देश दिए हैं। कपास और नरमे की बिजाई करते समय किसान भाई ध्यान रखें।



