Haryana News: हरियाणा प्रदेश से नेशनल हाईवे को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार देश में हरियाणा प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 28 नेशनल हाईवे को मोनेटाइजेशन करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना के तहत केंद्र सरकार विभिन्न प्रदेशों से नेशनल हाईवे मोनेटाइज करने की ऐवज में हजारों करोड़ रुपए की राशि खर्च प्राप्त करेगी। सरकार इस परियोजना के तहत हरियाणा में सबसे अधिक नेशनल हाईवे एसेट करेगी। एसेट मोनेटाइजेशन परियोजना में हरियाणा के अलावा दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश राज्य के नेशनल हाईवे को तैयार किया जाएगा।
1800 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे के मोनेटाइजेशन से सरकार को मिलेंगे 35000 करोड़ रुपए
देश में केंद्र सरकार 1800 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे के मोनेटाइजेशन हेतु हजारों करोड रुपए की राशि खर्च करेगी। हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार नेशनल हाईवे की एसेट मोनेटाइजेशन प्रक्रिया को टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर रूट और पब्लिक और प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट्स के माध्यम से पूर्ण करेंगी। सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रिएशन को फंड करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर एसेट रिसाइकलिंग पर भी जोर दे रही है। बता दें कि केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय को 2025-26 में नेशनल हाईवे मोनेटाइजेशन से लगभग 30 हजार करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। केंद्र सरकार ने अगले 5 वर्षों में 4.42 लाख करोड रुपए के मोनेटाइजेशन के तहत फरवरी 2026 में नेशनल हाईवे मोनेटाइजेशन पाइपलाइन 2.0 को लांच किया था।





