Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, आज 12 जिलों के नया अलर्ट हुआ जारी, पिलानी और चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म,

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, आज 12 जिलों के नया अलर्ट हुआ जारी, पिलानी और चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, आज 12 जिलों के नया अलर्ट हुआ जारी, पिलानी और चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अब पूरी तरह से मौसम बदल चूका है। प्रदेश में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के लगभग सभी शहरों में सोमवार (18 मई) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया

राजधानी में भी तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लू की चेतावनी को देखते हुए अगले 4-5 दिनों में लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मंगलवार (19 मई) के लिए 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर में तापमान 46.1 डिग्री बना हुआ है।

बीकानेर में 46 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 45.6 डिग्री सेल्सियस,

फतेहपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 45.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर और चुरू में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बालोतरा, जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

24 मई तक कैसा रहेगा मौसम

इस सप्ताह राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पश्चिम, उत्तर और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान अधिक रहने की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur