Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Budget 2026: हरियाणा बजट में सीएम सैनी का बड़ा एलान, प्रदेश में बनेगा नया बिजली निगम, मिलेगा लाभ

, , ,

Haryana Budget 2026: हरियाणा बजट में सीएम सैनी का बड़ा एलान, प्रदेश में बनेगा नया बिजली निगम, मिलेगा लाभ

Haryana Budget 2026: हरियाणा बजट में सीएम सैनी का बड़ा एलान, प्रदेश में बनेगा नया बिजली निगम, मिलेगा लाभ

Haryana budget 2026 : हरियाणा के किसानों को होली का सबसे बड़ा तोहफा मिला है। बता दे की आज के दिन हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। जिसका सीधा सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दे की सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। वहीँ प्रदेश में CM ने घोषणा की कि प्रदेश में एग्री डिसकॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा

एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग


अधिक जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा ज्यादा बोनस

भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में अतिरिक्त 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा।

इसके साथ ही कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण से प्रमाणित किसानों को अगले 5 वर्षों तक ₹10,000 प्रति एकड़ प्रति वर्षअनुदान मिलेगा ।

देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ कर दी गई है।Haryana News

वहीं धान छोड़कर दालें, तिलहन और कपास उगाने वाले किसानों को ₹2,000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।

पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, चरखी दादरी व नारनौल की जिला मंडियों में जैविक किसानों को उपज बेचने के लिए विशेष स्थान मिलेगा।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2,000 महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण देकर ग्रामीण हाट और सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में फलों पर मुआवजा बढ़ाकर ₹50,000 और सब्जियों–मसालों पर बढ़ाकर ₹40,000 प्रति एकड़ कर दिया गया है ।

हरियाणा में बनेगा नया बिजली निगम

CM ने घोषणा की कि प्रदेश में एग्री डिसकॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे।

CM सैनी ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 2 बिजली वितरण निगम हैं- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN)। सरकार एक और बिजली वितरण निगम स्थापित करेगी। इसके जरिए, किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी” योजना के तहत, प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।