Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan New Expressway: राजस्थान के 5 जिलों के सैंकड़ों गांव की हो गई बल्ले बल्ले, यहां से गुजरेगा यह नया एक्सप्रेस-वे

, ,

Rajasthan New Expressway: राजस्थान के 5 जिलों के सैंकड़ों गांव की हो गई बल्ले बल्ले, यहां से गुजरेगा यह नया एक्सप्रेस-वे

Rajasthan New Expressway: राजस्थान के 5 जिलों के सैंकड़ों गांव की हो गई बल्ले बल्ले, यहां से गुजरेगा यह नया एक्सप्रेस-वे

Rajasthan New Expressway : राजस्थान के 5 जिलों के सैंकड़ों गांव का सफर आने वाले दिनों में आसान होने वाला है। बता दे कि ब्यावर से भरतपुर तक प्रस्तावित 324 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी अब शुरू होने वाली है।

एक्सप्रेसवे को दौसा जिले के लालसोट अनुमंडल के 28 गांवों में 260 हेक्टेयर भूमि से गुजरने का प्रस्ताव है।

उपखंड में एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण करने से पहले आम जनता की राय ली जाएगी।

भूमि अधिग्रहण से पहले उक्त परियोजना के तहत लालसोट अनुमंडल के प्रभावित क्षेत्रों में 25 अप्रैल से एक सार्वजनिक सुनवाई की जा रही है।

यह सार्वजनिक सुनवाई उपखंड के तहसील लालसोत और निर्झरणा में पैकेज 4 एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्वास अधिनियम, 2013 और राजस्थान नियम, 2016 में उचित मुआवजे और पारदर्शिता के अधिकार के प्रावधानों के तहत होगी।

यह रहेगा कार्यक्रम

भूमि अवाप्ति अधिकारी ने बताया कि 25 मई को बिनोरी अटल सेवा केन्द्र पर डिवाचली कलां, डिवाचली खुर्द, हमीरपुरा, थानपुरा, महाराजपुरा, छावा, बिनोरी

28 को टोड़ा टेकला अटल सेवा केन्द्र पर सूरतपुरा, खेमावास, टोडा ठेकला, किशनपुरा, शाहपुरा, बिलौणा खुर्द, रामपुरा खुर्द एवं भामूवास,

29 को श्रीमा अटल सेवा केन्द्र पर खटवा प्रहलादपुरा, खेडली, श्रीमा, देवली, मोहब्बतपुरा Rajasthan New Expressway

30 मई को करणपुरा चक नंबर 1, 2. 3, 4, गूदडिया, लोरवाड़ा एवं विजयपुरा गांवों की जनसुनवाई होगी।

इन जिलों से गुजरगा नया एक्सप्रेसवेज

भरतपुर-ब्यावर एक्सप्रेस-वे अजमेर, जयपुर, टोंक, दौसा, सवाईमाधोपुर जिले से होते हुए निकलेगा।

यह एक्सप्रेसवे ब्यावर के नेशनल हाईवे 58 से शुरू होकर, मसूदा, बांदनवाड़ा, भिनाय, नागोला, केकड़ी, फागी, माधौराजपुरा,

टोडारायसिंह, निवाई, लालसोट, निर्झरना, गंगापुर सिटी होते हुए भरतपुर में नेशनल हाईवे 21 पर जाकर मिलेगा।Rajasthan New Expressway

342 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 14 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। नए एक्सप्रेसवे के लिए 3175 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur